
उदयपुर जिले के झाड़ोल क्षेत्र से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। NH-58E पर खाखड़ गांव के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही झाड़ोल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत झाड़ोल उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, मृतक के शव को झाड़ोल उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है।
06 Nov 2026